मुंबई: मुंबई और उपनगरों के छात्रों की शिक्षा पद्धति को नई दिशा देने के उद्देश्य से गणित और विज्ञान पढ़ानेवाले शिक्षकों को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर का ‘रचनावाद’ प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आंध्र प्रदेश के कुप्पम में ‘अगसत्या इंटरनेशनल फाउंडेशन’ में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण से मुंबई के न्यू सायन मनपा माध्यमिक शाळा की विद्वान शिक्षिका प्रतिमा सुभाष यादव तथा शिक्षक संतोषकुमार जीतलाल पटेल ने रचनावाद के एक उन्नत दृष्टिकोण के साथ मुंबई लौटी हैं।
यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण महाराष्ट्र सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग और ‘अगसत्या इंटरनेशनल फाउंडेशन’ के सहयोग से ७ से १० अक्टूबर तक चला। पूरे मुंबई से केवल १५ सक्रिय शिक्षकों को इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। जिसमें आर. पी. मार्ग मनपा मराठी माध्यमिक शाळा के रविंद्र हौशीराम पारथी तथा इस वर्ष की शिक्षण विभाग की महापौर वृषाली एम. देसाई, चारकोप सेक्टर २ मुंबई पब्लिक माध्यमिक शाळा भी शामिल थीं। इस अवसर पर न्यू सायन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत रामनाथ यादव ने दोनों विद्वान शिक्षकों के साथ ही सभी शिक्षकों को बधाई दी है।
