हिमांशु राज
रिडली स्कॉट की शानदार साइ-फाई सीरीज़ ‘एलियन: अर्थ’ में अपने दमदार अभिनय से वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनेता आदर्श गौरव अब इस ब्रह्मांड में दोबारा लौटने की तैयारी में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आदर्श ने इस शो से अपने गहरे लगाव और आने वाले सीज़न का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की।आदर्श ने कहा कि ‘एलियन: अर्थ’ पर काम करना उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा। “इस सीरीज़ ने मुझे सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि जीवन के कई पहलुओं को समझने में मदद की। यह शो इंसानियत, संघर्ष और उम्मीद की कहानी है – और इसका हिस्सा बनना एक सौभाग्य था।”उन्होंने बताया कि रिडली स्कॉट जैसे विज़नरी निर्देशक के साथ काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। शो की टीम की लगन, सेट की पैमाइश और कहानी की गहराई ने उन्हें नई चुनौतियों और प्रेरणाओं से भर दिया।आदर्श का कहना है कि वह अपने किरदार और उसकी भावनात्मक यात्रा से अब भी जुड़ाव महसूस करते हैं। “अगर इस कहानी को आगे बढ़ाने का मौका मिला, तो मैं बिना झिझक लौटूंगा। यह दुनिया अब भी मेरे अंदर जिंदा है,” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा।दर्शक अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि इस जादुई साइ-फाई ब्रह्मांड का अगला अध्याय कब खुलेगा, जहाँ आदर्श गौरव एक बार फिर अंतरिक्ष और इंसानियत के संगम पर नया इतिहास रचेंगे।
