मुख्यपृष्ठनए समाचारअचानक बंदर ने कर दी नोटों की बारिश ...लोगों में लूटने की...

अचानक बंदर ने कर दी नोटों की बारिश …लोगों में लूटने की मची होड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर ने अचानक पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश शुरू कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि नोट कोई १००-२०० के नहीं, बल्कि ५००-५०० के थे। जैसे ही लोगों ने यह नजारा देखा, उन्हें पहली बार में कुछ समझ नहीं आया। यहां तक कि कई लोगों ने बंदर द्वारा की जा रही नोटों की बारिश से नोट लूटना शुरू कर दिया। हालांकि, थोड़ी देर में उन्हें पूरा मामला समझ में आया। यह हैरान करने वाली घटना प्रयागराज के सोरांव तहसील से सामने आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोरांव तहसील के आजाद सभागार के सामने एक बंदर पेड़ पर चढ़ा है। उसने तहसील में रजिस्ट्री करवाने आए एक युवक के बाइक की डिग्गी से ५०० रुपए के नोट की एक गड्डी निकाली और वहां से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद नोट की गड्डी लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया। सबसे पहले बंदर ने नोटों का पैकेट फाड़ा और फिर उन नोटों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद तो फिर नोटों को लूटने को लेकर होड़ सी मच गई।

अन्य समाचार