-उन्होंने उसी साल सितंबर में लंदन के क्यू गार्डन्स में शादी की, लेकिन आठ साल बाद तलाक ले लिया।
-निकोला ने तो हाल ही में अपने ससुर बेकहम को ऐसा तोहफा दिया है जो क्रूरता की हद है।
गायक-गीतकार केटी मेलुआ दूसरी बार मां बनने वाली हैं। मगर होने वाले बच्चे के पिता की कोई जानकारी नहीं है। जी हां, यह सच है। केटी पहले ही तीन साल के बेटे सैंड्रो की मां हैं, जो दिसंबर २०२२ को जन्मा था। यह नहीं पता कि बेबी सैंड्रो के डैड कौन हैं या उसका मौजूदा पार्टनर कौन है? क्योंकि कैटी अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी चुप रहती हैं। २०१२ में वैâटी ने पुष्टि की थी कि वह वर्ल्ड सुपरबाइक रेसर जेम्स टोसेलैंड के साथ सगाई कर चुकी हैं। उन्होंने उसी साल सितंबर में लंदन के क्यू गार्डन्स में शादी की, लेकिन आठ साल बाद तलाक ले लिया। अब जब नाइन मिलियन साइकिल्स गाने वाली सिंगर ने अपनी आइसलैंड में छुट्टियों के दौरान तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कीं तो स्विमिंग कॉस्टयूम से एक बेबी बंप नजर आ रहा था। गायक के पैंâस ने तुरंत ही उनके बढ़ते हुए पेट को देखा और उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस खबर पर प्रतिक्रिया दी। ‘ओह वाह, क्या बेबी नंबर २ आ रहा है?’ एक पैâन ने लिखा, जबकि दूसरे ने भी इसी तरह कहा: ‘बेबी बंप? बधाई हो, उम्मीद है आप ठीक हैं।’ वैâट ने अपनी पोस्ट वैâप्शन में लिखा: ‘आइसलैंड, तुम बहुत शानदार हो, मैं फिर से यहां आने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मगर यह नहीं बताया कि क्या सचमुच दूसरा बच्चा आ रहा है?
बेकहम का गम बहू का तंज
फुटबॉल के दिग्गज रहे डेविड बेकहम को कौन नहीं जानता। बेकहम की पत्नी विक्टोरिया को भी दुनिया जानती है। दोनों इंग्लैंड के सर्वोच्च पसंदीदा कपल भी हैं, मगर निजी जिंदगी में अपने बड़े बेटे से तंग हैं। जो अपनी पत्नी के साथ इतना अलग हो गया कि अपने माता-पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है। हालांकि, बेकहम ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की मगर उसने बड़ी क्रूरता से विरोध किया। जी हां, ब्रुकलिन बेकहम और उसकी अभिनेत्री पत्नी निकोला दोनों अलग रहते हैं। निकोला ने तो हाल ही में अपने ससुर बेकहम को ऐसा तोहफा दिया है जो क्रूरता की हद है। दरअसल, निकोला पेल्ट्ज ने डेविड बेकहम-विक्टोरिया की सालगिरह पर न केवल तंज कसा बल्कि इसके बाद पूरी तरह से नग्न होकर फोटो भी शेयर की। ३१ साल की निकोला ने इंस्टाग्राम पर सेक्सी फोटो पोस्ट की, जिसमें वह एक आईने के पास, लाइट्स से घिरी हुई नग्न नजर आईं। उसके पति ब्रुकलिन ने दो प्यार वाले इमोजी के साथ कहा: ‘वाह’ और फिर एक कसम खाने वाले इमोजी की पोस्ट के साथ फॉलो किया। निकोला की यह पोस्ट तब आई जब डेविड बेकहम ने फादर्स डे पर सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की एक तस्वीर पोस्ट की थी। ब्रुकलिन फिलहाल अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं रखते। इस फोटो के माध्यम से उसने यह बताना चाहा कि हमें उनकी कोई जरूरत नहीं है, बल्कि हम मौज से हैं।
-सीमा श्रीवास्तव
