मुख्यपृष्ठग्लैमरबिग बॉस सीक्रेट!

बिग बॉस सीक्रेट!

कैमरों के सामने भले ही कुछ नजर न आए, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है।

‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन १ की विनर दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में शो के अंदर की जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने घर के अंदर की प्राइवेसी, सिगरेट और शराब से जुड़ी चर्चित अफवाहों पर खुलकर बात की। दिव्या ने कहा कि २४ घंटे कैमरों की निगरानी के बावजूद दर्शकों को सब कुछ नहीं दिखता। जब उनसे पूछा गया कि क्या घर के अंदर इंटीमेसी जैसे विषयों पर बातें होती हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कैमरों के सामने भले ही कुछ नजर न आए, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है। इस पर पॉडकास्ट होस्ट ने भी इशारों-इशारों में बाथरूम एरिया का जिक्र किया। दिव्या के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और पैंâस अब शो के अनदेखे पहलुओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

अन्य समाचार