मुख्यपृष्ठस्तंभ‘टैलेंट बेचती हूं, खुद को नहीं!’

‘टैलेंट बेचती हूं, खुद को नहीं!’

इंदिरा कृष्णन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का चौंकाने वाला कास्टिंग काउच अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि साउथ इंडस्ट्री के एक बड़े निर्माता ने बड़ा रोल देने के बदले ‘कंफर्टेबल’ होने की बात कही। इंदिरा ने दो टूक जवाब दिया, ‘मैं अपना टैलेंट बेचती हूं, खुद को नहीं।’ उनके इस इनकार की कीमत उन्हें कई बड़ी फिल्मों से हाथ धोकर चुकानी पड़ी। इस घटना के बाद वह लंबे समय तक साउथ फिल्मों से दूर रहीं। बाद में निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के भरोसे पर उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘जटाधारा’ से दोबारा साउथ इंडस्ट्री में वापसी की।

अन्य समाचार