मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा चुनाव से पहले शिंदे गुट की धुलाई! ... महिलाओं से अभद्र बर्ताव...

मनपा चुनाव से पहले शिंदे गुट की धुलाई! … महिलाओं से अभद्र बर्ताव पर सदावर्ते की टीम ने कर दी पिटाई

– एसटी महामंडल की बैठक में जमकर हुई संचालकों के बीच मारामारी
रामदिनेश यादव / मुंबई
मुंबई सेंट्रल के पास एसटी बैंक में बुधवार को बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बड़ा बवाल हो गया। इस बैठक में शिंदे गुट के संचालकों को भाजपा समर्थित गुट ने धो डाला। लड़ाई एडवोकेट गुनरत्न सदावर्ते और एकनाथ शिंदे गुट के आनंदराव अडसूल समर्थकों के बीच हुई। पहले तीखी बहस हुई, जो बाद में हाथापाई के बाद जोरदार मारामारी में बदल गई। जानकारी के अनुसार, इस दौरान एक-दूसरे पर जूते, चप्पल, माइक फेंके कर मारपीट की गई, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। घटना के बाद नागपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सदावर्ते गुट और अडसूल गुट एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच महिला सदस्यों के सामने शिंदे गुट के सदस्यों ने अश्लील हाव-भाव किया, जिसे लेकर सदावर्ते गुट भड़क गया। इसी वजह से विवाद बढ़ा और मारपीट तक पहुंचा। इस झगड़े में दो से तीन निदेशक बुरी तरह घायल हुए बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान अडसूल गुट के संचालकों ने सदावर्ते गुट के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और उसके खिलाफ प्रस्ताव भी पेश किया। कहा जा रहा है कि जब यह जानकारी बाहर जाने लगी, तो सदावर्ते गुट के सदस्यों ने हमले का प्रयास किया। वहीं सदावर्ते गुट का आरोप है कि यौन उत्पीड़न के आरोपित निदेशक की मौजूदगी पर सवाल उठाने के कारण उनके सदस्यों पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि एसटी बैंक में गुनरत्न सदावर्ते के पैनल के चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार विवाद और गुटबाजी जारी है। सहकार विभाग और आरबीआई ने भी बैंक की कार्यप्रणाली और निदेशक मंडल की कार्यशैली पर निगरानी रखी है।

अन्य समाचार