मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा राज में न रोजी मिल रही, न रोटी! ...महंगाई, बेरोजगारी को...

भाजपा राज में न रोजी मिल रही, न रोटी! …महंगाई, बेरोजगारी को लेकर अखिलेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को धनतेरस और दिवाली की सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने योगी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उसे निकम्मी सरकार करार दिया और कहा कि इससे बिजली की उम्मीद मत कीजिए। इसीके साथ ही सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज लोगों के सामने महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है। लोगों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। हमारी पूरी अर्थव्यवस्था चीन पर निर्भर है। चीन आपकी जमीन भी छीन लेगा। ये भाजपा के लोग भारत का क्षेत्रफल नहीं बता पा रहे हैं।
बता दें कि सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि यह निकम्मी सरकार है। इससे बिजली की उम्मीद मत कीजिए। राज्य की हालत यह है कि लखनऊ में हर जगह ट्रैफिक जाम है, फिर भी इसे स्मार्ट सिटी कहा जा रहा है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि लखनऊ को तीसरा सबसे स्मार्ट शहर घोषित करने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
सांप्रदायिक और बांटने की राजनीति करती है बीजेपी
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, `भाजपा सांप्रदायिक और बांटने की राजनीति करती है। अब यह राजनीति नहीं चलेगी। उत्तर प्रदेश की जनता और पीडीए के लोग भाजपा का इस बार सफाया करने जा रहे हैं।

अन्य समाचार