मुख्यपृष्ठग्लैमरबोल्डनेस से समझौता नहीं

बोल्डनेस से समझौता नहीं

दिशा पटानी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी बोल्डनेस और स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं। साल २०१८ में उन्होंने धनतेरस के दिन एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वह पारंपरिक लहंगे के साथ एक मशहूर ब्रांड का इनरवेयर पहनकर दिवाली की शुभकामनाएं दे रही थीं। इस तस्वीर में ब्लाउज की जगह इनरवेयर देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ ही समय में दिशा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने उन पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया। बढ़ती आलोचना को देखते हुए दिशा को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। इस घटना ने दिशा को झटका जरूर दिया, लेकिन उन्होंने अपनी बोल्डनेस पर कभी समझौता नहीं किया। आज भी दिशा पटानी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके ग्लैमरस और बिकिनी लुक्स से भरा पड़ा है, जो पैंâस को खूब पसंद आते हैं।

अन्य समाचार