मुख्यपृष्ठनए समाचार१२ हजार स्पेशल ट्रेनें धरती के किस कोने में चलवा रहे हैं...

१२ हजार स्पेशल ट्रेनें धरती के किस कोने में चलवा रहे हैं रेल मंत्री? …कांग्रेस का अश्विनी वैष्णव पर तीखा हमला

-त्योहारों पर मुलुक जाने वाले यात्री बेहाल
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारी सीजन में ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत और यात्रियों की परेशानी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट कर रेल मंत्री से सवाल पूछा है कि आखिर वे १२ हजार स्पेशल ट्रेनें कहां चला रहे हैं, जबकि जनता टिकट के लिए परेशान है।
कांग्रेस ने पोस्ट में लिखा कि रील मंत्री जी, १२ हजार स्पेशल ट्रेन धरती के किस कोने में चलवा रहे हैं? जनता परेशान है और आप अपनी दुनिया में मस्त। पता था कि दिवाली और छठ में लोग घर जाएंगे, इसके बाद भी व्यवस्था क्यों नहीं की गई? अब जनता समस्या बता रही है तो आप एफआईआर करने की धमकी दे रहे हैं। शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस का यह ट्वीट उस समय आया है, जब उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्री त्योहारों पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। जो ट्रेनें जा रही हैं, वे पूरी तरह से भरी हुई हैं। लोग खड़े होकर घंटों सफर करने को मजबूर हैं।

अन्य समाचार