मुख्यपृष्ठग्लैमरदोबारा प्यार में सामंथा

दोबारा प्यार में सामंथा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। तलाक के बाद अब वह दोबारा प्यार में हैं और अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत कर रही हैं। एक इंटरव्यू में सामंथा ने रिश्तों और करियर के बीच संतुलन पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जिंदगी के अंत में मायने सिर्फ रिश्ते रखते हैं, लेकिन हम ज्यादातर वक्त करियर पर ही ध्यान देते हैं। उनके अनुसार, किसी को भी प्यार और करियर में से एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही पार्टनर वही होता है जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को समझे और आपके सपनों में आपका साथ दे। एक्ट्रेस का मानना है कि एक मजबूत रिश्ता वही होता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करें और आगे बढ़ने की आजादी दें।

अन्य समाचार