सामना संवाददाता / मुंबई
‘वोट चोरी’ करके सत्ता में बैठे चोरों को यह भ्रम था कि उनकी चोरी कभी पकड़ी नहीं जाएगी, लेकिन अब उनकी चोरी चोर समेत पकड़ी गई है। इन चोरों का सफाया करने के लिए सभी समुदायों को एक साथ आना पड़ेगा। मराठी – गैर मराठी सभी एकजुट हो गए हैं। अब हमें महाराष्ट्र पर मंडरा रहे इस महायुति रूपी नरकासुर के संकट को खत्म करना होगा। ऐसा तीखा हमला शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर किया।
उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरक चतुर्दशी का दिन है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। नरकासुर कौन है, यह लोगों को अलग से बताने की जरूरत नहीं। आगामी चुनाव में हमें महाराष्ट्र पर मंडरा रहे इस भाजपा रूपी नरकासुर जैसे संकट को खत्म करना है।
भाजपाइयों, पाप के
भागीदार मत बनो!
-उद्धव ठाकरे का सीधा संदेश
आंखें खोलिए और देखिए कि आप क्या कर रहे हैं और किसका साथ दे रहे हैं? यही दिवाली का मेरा संदेश और निवेदन है। आपको कोई ‘खोका’ (पैसे) मिला? क्या किसी ने दबाव या धमकी दी?
भाजपा कार्यकर्ताओं को सीधे संबोधित करते हुए शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल कहा कि मत चोरी की पोल खुल चुकी है। इन सभी मत चोरों को हद पार करने के लिए अब मराठी ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी, सहित अन्य समाज के लोग भी एकजुट हुए हैं। क्योंकि जनता हुकुमशाही नहीं चाहती। अब पाप के भागीदार बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज न कराएं। आंखें खोलिए और देखिए कि आप क्या कर रहे हैं और किसका साथ दे रहे हैं? यही दिवाली का मेरा संदेश और निवेदन है। आपको कोई ‘खोका’ (पैसे) मिला? क्या किसी ने दबाव या धमकी दी? कुछ नहीं! क्योंकि जो लोग लालच में आकर पार्टी बदलते हैं, वे कायर और डरपोक होते हैं। मगर निष्ठावान शिवसैनिक ही मेरे लिए प्रिय हैं।
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि नासिक में भाजपा के अंत की शुरुआत करने के लिए ही संगीता गायकवाड और उनके कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए हैं। अब यह धारा रुकने वाली नहीं है। कल नासिक भाजपा की पूर्व नगरसेविका संगीता गायकवाड ने अपने हजारों समर्थकों के साथ ‘मातोश्री’ निवास जाकर शिवसेना में प्रवेश किया। उद्धव ठाकरे ने स्वयं उनके हाथ में शिवबंधन बांधकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उद्धव ठाकरे ने महायुति और भाजपा दोनों पर तीखी चुटकी ली। इस अवसर पर शिवसेना नेता और सांसद संजय राऊत, उपनेता दत्ता गायकवाड, जिला प्रमुख डी. जी. सूर्यवंशी, नासिक महानगर प्रमुख प्रथमेश गीते, पूर्व महापौर विनायक पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
