सामना संवाददाता / मुंबई
अपर्याप्त जलापूर्ति की समस्या पर शिवसेना की ओर से सोमवार को गोरेगांव (पी-दक्षिण विभाग) के मनपा कार्यालय पर ‘बाल्टी मोर्चा’ निकाला गया। इस मोर्चे को विभाग के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिसाद दिया। दिवाली का पहला स्नान मनपा के गेट के सामने कर आंदोलनकारियों ने ‘पानी हमारा हक है, किसी के बाप का नहीं, हमारी मांगें पूरी करो’ के जमकर नारे लगाते हुए तीव्र विरोध व्यक्त किया।
शिवसेना की ओर से शाखा प्रमुख संदीप गाढवे के नेतृत्व में पी-दक्षिण सहायक आयुक्त कार्यालय पर ‘बाल्टी मोर्चा’ निकाला गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त पाटणे से मुलाकात की। इस बीच शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मांग की गई कि बंगाली कंपाउंड में कम दबाव से आने वाले पानी की समस्या को तत्काल सुलझाया जाए। पानी छोड़ने के समय में की गई कटौती रद्द की जाए। कन्यापाड़ा परिसर में नल कनेक्शन के लिए दलालों के माध्यम से मांगे जा रहे पैसों की जांच की जाए। प्रभाग के बिल्डरों को पानी की सप्लाई वैâसे हो रही है इसकी जांच की जाए। आरे कॉलोनी के यूनिट-३२ में पंप शुरू करके ३१ और ३२ के नागरिकों को उस टंकी से पानी शुरू किया जाए। यूनिट-७ में जलापूर्ति सुचारु करने के लिए उपाययोजना की जाए। साईबाबा कॉम्प्लेक्स के साई सदन इमारत में हुई पानी की समस्या पर स्थायी समाधान किया जाए। इस आंदोलन में सुगंधा शेट्टी, दीपक परब, निलाक्षी भावल, विनायक ताटे, स्वाति शिर्वेâ, सचिन सावंत, सुभाष जाधव, शिवा, गणेश घडशी, विजय मांजलकर, कुबेर लाड, कुप्पास्वामी, शांताराम सावंत, काशीनाथ गोलतकर, वीरेंद्र सोनावने, समीर गुरव, वर्षा पवार, संध्या भेंडे, रुपाली सकपाल समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक और नागरिक उपस्थित थे।
