कल्याण : ठाणे एंटीकरप्शन ब्यूरो ने खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक सहायक पुलिस निरीक्षक और हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने पोक्सो मामले में समझौते के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। हवलदार का हाल ही में महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में तबादला हुआ था, लेकिन वह पुराने प्रकरण में लेनदेन कर रहा था। दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। एसीबी अधिकारियों ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
