मुख्यपृष्ठनए समाचारयमुना सफाई पर बीजेपी की नौटंकी!

यमुना सफाई पर बीजेपी की नौटंकी!

-सौरभ भारद्वाज ने खोली भाजपा के यमुना सफाई की पोल

शनिवार से आस्था का छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार यमुना की सफाई के नाम पर सिर्फ नौटंकी कर रही है। उनका कहना है कि केमिकल छिड़काव से झाग तो कम किया जा सकता है, लेकिन प्रदूषण नहीं मिटाया जा सकता।
`आप’ नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने अब तक यमुना की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ बयानबाजी कर रही है। यमुना के प्रदूषण को लेकर न तो हरियाणा से किसी तरह का समझौता किया गया है। इससे पहले `आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिवाली की रात का प्रदूषण का डेटा चोरी करने पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सीपीसीबी, डीपीसीसी, आईएमडी, आईआईटीएम के प्रदूषण निगरानी यंत्र दिवाली की रात वैâसे बंद हो गए? दिल्लीवाले सरकार के फर्जी आंकड़ों पर भरोसा कर बाहर निकल सकते हैं और उनकी तबीयत बिगड़ सकती है, लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकारी स्तर पर प्रदूषण का डेटा चोरी करना न सिर्फ अपराध है, बल्कि कोर्ट के आदेश की भी अवमानना है। अगर सरकार सही डेटा कोर्ट के सामने रखती तो प्रदूषण कंट्रोल के उसके सारे दावों की पोल खुल जाती।

अन्य समाचार