मुख्यपृष्ठनए समाचारजेल में जिमिंग!..रायपुर की सेंट्रल जेल में मोबाइल लेकर घूम रहे कैदी

जेल में जिमिंग!..रायपुर की सेंट्रल जेल में मोबाइल लेकर घूम रहे कैदी

-वीडियो वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल

सामना संवाददाता / रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। १३ से १५ अक्टूबर के बीच जेल के भीतर एक कैदी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एनडीपीएस एक्ट का आरोपी रशीद अली उर्फ राजा बैजड जिम करता नजर आ रहा है। वह अपने साथियों रोहित यादव और राहुल वाल्मिकी के साथ सेल्फी भी लेता दिखा। रोहित यादव और राहुल वाल्मिकी भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। यह साफ दर्शाता है कि जेल के भीतर मोबाइल और इंटरनेट का खुला इस्तेमाल हो रहा है। पहले भी झारखंड के गैंगस्टर अमन साव का फोटोशूट वायरल हो चुका है। यह घटना साफ करती है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और इंटरनेट का खुला इस्तेमाल हो रहा है। जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। जेल अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की गई है कि इतने कड़े सुरक्षा उपायों के बावजूद मोबाइल फोन जेल में कैसे पहुंचा?
बता दें कि पहले भी रायपुर सेंट्रल जेल विवादों में आ चुकी है। झारखंड के गैंगस्टर अमन साव का फोटोशूट वायरल होना इसका उदाहरण है। तब भी जेल में सुरक्षा व्यवस्था और मोबाइल नियंत्रण पर सवाल उठे थे। सुरक्षा के नाम पर रोजाना तलाशी और लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद कैदी जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट पर रहे हैं।
कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल
जेल प्रशासन को सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। नहीं तो यह मामला भी फाइलों में ही दब सकता है। राज्य में सेंट्रल जेल की यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को दिखाती है, बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठाती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो ने जेल में कैदियों के वीआईपी ट्रीटमेंट की तस्वीर उजागर कर दी है।

अन्य समाचार