अनाया बांगर ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश के जरिए बताया कि वे क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाली हैं। वीडियो में अनाया ने पहले हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल में मिले प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि ३ महीने पहले हुई अपनी सर्जरी से वे पूरी तरह रिकवर हो चुकी हैं और अब क्रिकेट में, इस बार अनाया के रूप में, लौटना चाहती हैं। अनाया पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं और लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर थीं। उन्होंने अंडर-एज टूर्नामेंट में सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के साथ खेला और विराट कोहली से टिप्स भी लीं। इस साल जुलाई में उन्होंने ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव सर्जरी करवाई। अब पूरी तरह फिट होकर अनाया ने महिला क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई है।
