मुख्यपृष्ठसमाचारकल्याण-डोंबिवली में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की परिवार की...

कल्याण-डोंबिवली में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

गणेश घाट, नांदिवली और उंबर्डे तलाव पर उमड़ी छठप्रेमियों की भारी भीड़, गीत-संगीत से गूंजा माहौल

कल्याण : सोमवार शाम कल्याण और डोंबिवली में छठ पूजा का पर्व बड़े धूमधाम और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में माताएं और बहनें व्रत रखकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती नजर आईं। गणेश घाट, नांदिवली और उंबर्डे तलाव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

उंबर्डे तलाव पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं कल्याण पूर्व, खड़ेगोलवली, चक्कीनाका और गौरीपाड़ा क्षेत्रों में भी स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घाटों पर सफाई, रोशनी, सुरक्षा और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला।

शहर के कई स्थानों पर गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तर भारतीय संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया गया। उंबर्डे तलाव पर पूजा करने आईं प्रियंका मनीष पांडे ने बताया कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पहली बार छठ पूजा में शामिल हुई दामिनी राहुल दुबे ने कहा कि महिलाओं का त्याग और पारंपरिक विधि देखकर मन भावविभोर हो गया, ऐसे धार्मिक आयोजनों में सभी समुदायों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

अन्य समाचार

शराफत