मुख्यपृष्ठसमाचारउत्तर प्रदेश में जंगलराज, डिप्टी सीएम मजे में : अजय राय

उत्तर प्रदेश में जंगलराज, डिप्टी सीएम मजे में : अजय राय


प्रयागराज में मीडिया कर्मी की हत्या पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
राजेश सरकार / प्रयागराज

मीडिया कर्मी एलएन सिंह की हत्या के बाद उनके परिजन से मिलकर शोक संवेदना जताने सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज आए। इस दौरान यूपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होने बोला यहां जंगलराज चल रहा है। मंत्री और डिप्टी सीएम मजे ले रहे हैं। यहां भी कोई मंत्री नहीं पहुंचा। कहा कि पूरे प्रदेश में यही हाल है, सिर्फ प्रयागराज की बात नहीं है। कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, वाराणसी में लगभग रोज हत्याएं हो रही हैं। बता दें कि मीडिया कर्मी एलएन सिंह उर्फ पप्पू भैया गाजीपुर सादात के मूल निवासी हैं। वर्षों से प्रयागराज के धूमनगंज में मुंडेरा चुंगी के पास शंकुतला कुंज कॉलोनी में परिवार समेत रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। उनका एक पुत्र राज है। ग्रैजुएशन करने के बाद ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है। बीते गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे वह पुरानी जीजीआईसी भवन के पास किसी काम से गए थे। वहां विशाल हरिजन नामक युवक ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मंच पर वायरल किया गया। वीडियो में खून से सने एलएन सिंह फुटपाथ पर गिरे तड़पते नजर आ रहे थे। मौके पर पुलिस कर्मी एवं कुछ अंजान चेहरे मौजूद दिखाई दे रहे थे।

-मामले में मां व बेटा पुलिस हिरासत में
इस घटना में पुलिस ने घटना स्थल के पास रहने वाले साहिल और उसकी मां विजेता को हिरासत में लिया है। मां-बेटे दोनों ही नजदीक में रहते हैं। मुख्य हत्यारोपी विशाल भी उनका पड़ोसी है। साहिल और विशाल आपस में दोस्त थे। विशाल को पुलिस ने मीडिया कर्मी की हत्या के 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में चार गोलियां लगी थी। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उसे जेल भेज दिया गया है।

-मीडिया कर्मी के चाचा हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष
मीडिया कर्मी एलएन सिंह के चाचा और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि उनको भतीजे ने फोन किया था उसने कहा था कि चाचा मुझे बचा लीजिए। उन्होने अपने जूनियर वकील और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को सूचना दी।

……..

अन्य समाचार

शराफत