मुख्यपृष्ठग्लैमरराम चरण की ‘पेड्डी’ का ‘चिकिरी’ बना ब्लॉकबस्टर...24 घंटे में 46 मिलियन...

राम चरण की ‘पेड्डी’ का ‘चिकिरी’ बना ब्लॉकबस्टर…24 घंटे में 46 मिलियन व्यूज पार

हिमांशु राज

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ताज़ा गाना ‘चिकिरी’ रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों में छा गया है। यह गाना महज़ 24 घंटे में 46 मिलियन व्यूज़ पार कर गया है, जिससे यह साल का सबसे हिट म्यूज़िकल ट्रैक बन गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ ‘चिकिरी’ के ही चर्चे हैं, और फैन्स इसका म्यूज़िक, लिरिक्स और शानदार कोरियोग्राफी जमकर सराह रहे हैं।‘पेड्डी’ की चर्चा पहले ही अपने पोस्टर्स और टीजर से जोरों पर थी, लेकिन ‘चिकिरी’ के रिलीज़ होते ही इसका उत्साह चरम पर पहुंच गया है। दर्शक खासतौर पर राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, जो गाने में नई ऊर्जा और रोमांच घोल रही है।इस गाने की सबसे खास बात है इसका संगीत, जिसे ए.आर. रहमान ने कंपोज़ किया है। रहमान ने इस ट्रैक में मिट्टी की खुशबू, लोकधुनों की मिठास और आधुनिक बीट्स का अद्भुत संगम पेश किया है। गाने की आत्मा गांव की सादगी से जुड़ी है, लेकिन उसकी प्रस्तुति पूरी तरह भव्य और सिनेमैटिक है।‘चिकिरी’ ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड चार्ट में आग लगा दी है, बल्कि यह फिल्म की लोकप्रियता का भी मजबूत संकेत बन गया है। दर्शक अब ‘पेड्डी’ की रिलीज़ का और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण, शिवराजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में हैं। वेंकटा सतीश किलारू द्वारा निर्मित ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी।

अन्य समाचार