-पाकिस्तान से आया `आतंकी ऑर्डर’
-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किए आईएसआई के ४ आतंकी गिरफ्तार
-ड्रोन व विदेशी हथियारों से देश को दहलाने की थी तैयारी
-पाकिस्तान में बैठा आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया। जांच के मुताबिक, ड्रोन से विदेशी हथियार मंगाकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने और दिल्ली में दहशत पैâलाने की कथित तैयारी की जा रही थी। आईएसआई से जुड़े चार संदिग्ध गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए आरोपियों में से गगनप्रीत को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने बेहद खतरनाक काम सौंपा था। वह दिल्ली में पुलिस स्टेशनों, पुलिस पिकेट्स (चौकियों) और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर चुका था और उनकी वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेज रहा था। उसे दिल्ली में किसी जगह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत पैâलाने का भी टास्क दिया गया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी को दहलाने की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने पंजाब और दिल्ली से चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी से होने का आरोप है। आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, जिनमें तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल भी शामिल है, नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए अंतरराज्यीय अभियान में सबसे पहले अमृतसर से शुभदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था। उसकी निशानदेही पर गुरजंत सिंह और साजन सिंह को पंजाब से तथा गगनप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
अमरनाथ यात्रा निशाने पर
अमरनाथ यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियों को एक अहम खुफिया इनपुट मिला है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर जम्मू संभाग के अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे सांबा और कठुआ सेक्टर में ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद गिराने की साजिश रच रहे।
दिल्ली से पंजाब तक फैला था आईएसआई का नेटवर्क
स्पेशल सेल की जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं था, बल्कि पंजाब तक पैâला हुआ था। युवाओं को जोड़कर एक संगठित मॉड्यूल तैयार किया गया था, जिसे पाकिस्तानी हैंडलर ऑपरेट कर रहे थे।
पाकिस्तान भेजी जा रही थी भारत की रेकी रिकॉर्डिंग
आरोपियों द्वारा दिल्ली के संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और पुलिस ठिकानों की वीडियो रिकॉर्डिंग पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी, ताकि संभावित हमले की योजना को अंजाम दिया जा सके।
