मुख्यपृष्ठसमाचारधमकी से परेशान कांग्रेस विधायक!

धमकी से परेशान कांग्रेस विधायक!

-राज्य में विश्नोई गैंग का आतंक

-विधानसभा में हंगामा, सरकार सुरक्षा नहीं तोड़-फोड़ में व्यस्त

-विधानसभा में इस मुद्दे पर विधायक साजिद खान पठाण ने कहा कि वे इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते। सीएम के भरोसे के बाद भी बार-बार एक विधायक को धमकी मिलना गंभीर चिंता का विषय है। मैं इन धमकियों से डरनेवाला नहीं हूं। अगर डरता, तो घर से बाहर ही नहीं निकलता।

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महायुति सरकार विपक्ष के निशाने पर है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधीकरण के चलते अराजकता का माहौल है। इस बीच अब बिश्नोई गैंग की बढ़ती धौंस को रोकने में गृह विभाग पूरी तरह फेल है। अब कांग्रेस विधायकों को बिश्नाई गैंग की ओर से धमकी मिल रही है। १० करोड़ रुपए की सीधी फिरौती मांगी जा रही है।
हाल ही में बिश्नोई गैंग की ओर से अकोला-पश्चिम से कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला जब महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार ढंग से उठा तो हंगमा हो गया। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार का जोरदार घेराव किया। जिससे सदन में भारी हंगामा हुआ।
सदन में साजिद खान ने यह मुद्दा उपस्थित किया। खान ने कहा कि मुझे पहले भी धमकी भरा फोन आया था तो मुख्यमंत्री ने १२ बजे रात को फोन पर आश्वासन दिया। आश्चर्य यह है कि उनके फोन के बाद फिर में धमकी भरा फोन आया। असलम शेख ने भी दावा किया कि उनको भी धमकी भरे फोन आए हैं। विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय तोड़फोड़ की राजनीति में व्यस्त है।
बार-बार मिल रहीं धमकियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करनेवाले शुभम लोणकर ने पहले भी १७ फरवरी २०२६ को सीधे विधायक साजिद खान पठान को फोन कर दो दिनों के भीतर १० करोड़ रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी फोन आया। साजिद ने इस धमकी के फोन को नजरंदाज किया। अब फिर से कांग्रेस नगरसेवक आकाश कावड़े को फोन कर धमकी दी गई। फोन पर कहा गया कि यदि साजिद खान पठान उनकी बात नहीं मानते हैं, और १० करोड़ नहीं देते हैं तो २ जुलाई को दोपहर २ बजे अंजाम दिखा दिया जाएगा।

अन्य समाचार