मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे गुट का ‘कट टू साइज’ की तैयारी में भाजपा!..मीरा-भायंदर में भी...

शिंदे गुट का ‘कट टू साइज’ की तैयारी में भाजपा!..मीरा-भायंदर में भी नाईक का १५ नवंबर को जनता दरबार

सुरेश गोलानी / भायंदर

मीरा-भायंदर में भाजपा और शिंदे गुट के बीच पिछले कुछ महीनों से चल रहे मतभेद और तनाव किसी से छिपे नहीं हैं। मौका मिलते ही दोनों पक्षों के नेता एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं। ऐसे में भाजपा ने मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव के पहले शहर में वन मंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार का आयोजन कर शिंदे गुट को एक बड़ा झटका दिया है। नाईक का जनता दरबार मीरा रोड स्थित मनपा के अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल में शनिवार, १५ नवंबर को दोपहर १ बजे से शाम ४ बजे तक आयोजित किया गया है।
कहने को तो ये दरबार शहर में बढ़ती नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए रखा गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा द्वारा इस आयोजन के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला चुनाव का बिगुल पंâूकना और दूसरा शिंदे गुट के विधायक तथा परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को उनके विधान सभा क्षेत्र ढओवला माजीवाड़ाल में कट टू साइज करना। ज्ञात हो कि मीरा भायंदर मनपा के अंतर्गत दो विधान सभा क्षेत्र हैं। पहला मीरा भायंदर ढ१४५ ल जिसका नेतृत्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता और दूसरा ओवला माजीवाड़ा ढ१४६ल जिसकी बागडोर शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक के पास है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं।
११ वर्ष बाद वन मंत्री फिर सक्रिय
उल्लेखनीय है कि मीरा-भायंदर की राजनीति में करीब ग्यारह वर्षों के अंतराल के बाद ठाणे जिले के पूर्व पालक मंत्री और वर्तमान वन मंत्री गणेश नाईक एक बार फिर शहर की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नाईक की एंट्री भाजपा की एक सोची-समझी चाल का हिस्सा है जो उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है। आने वाले दिनों में भाजपा और शिंदे गुट के बीच तनाव बड़ सकता है।
मेहता ने तो भाजपा को बड़ा भाई और ज्यादा ताकतवर बताते हुए पहले से ही ये साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी अपने खुद के बल पर मनपा चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है और जरूरत पड़ने पर एकला चलो की भूमिका निभा सकती है।

अन्य समाचार