मेरा पहला टैटू मेरी जांघ के नीचे, बिकनी टाई क्षेत्र में है। मेरे पास बहुत सारे टैटू हैं लेकिन मुझे एहसास हुआ कि उनमें से लोग केवल तभी देखते हैं, जब मैं बिकिनी या अंडरवियर में होती हूूं!’
बलात्कार की शिकार हुई एक महिला ने कहा कि वह पांच साल बाद भी अपने शरीर को साफ करती है और उस अभिनेता ने उसके अभिनय करियर के सपने को भी बर्बाद कर दिया।’
‘लव आइलैंड’ की होस्ट, रेडियो, टेलीविजन और मॉडलिंग की दुनिया की मशहूर माया जामा ने अपने अवैध टैटू के बारे में आखिरकार राज उगल दिया। उसने माना कि बहुत कम उम्र में उसने टैटू बनवाया था और अपने दोस्तों से उस एक टैटू के बारे में किसी को भी न बताने के लिए मदद ली थी। यह टैटू माया ने अपने `एक्स’ को ट्रिब्यूट देने के लिए बनवाया था। बता दें कि ब्रिटेन में १८ साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को टैटू बनाना अपराध है, यहां तक कि माता-पिता या अभिभावक की सहमति से भी। लव आइलैंड की होस्ट, ३१ साल की माया ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार गैर-कानूनी तरीके से टैटू बनवाया था, तब वह सिर्फ १५ साल की थीं। उसने एक गर्म एजेंट प्रोवोकेटर अभियान के लिए बिकिनी में पोज देते हुए अपने टैटू का वह अरबी संदेश भी दिखाया। माया ने याद किया, `मेरा पहला टैटू मेरी जांघ के नीचे, बिकनी टाई क्षेत्र में है।’ ऑफिस पत्रिका के साथ एक फोटोशूट के दौरान माया ने कहा, `मेरे पास बहुत सारे टैटू हैं लेकिन मुझे एहसास हुआ कि उनमें से अधिकांश आप केवल तभी देखते हैं जब मैं बिकिनी या अंडरवियर में होती हूं, क्योंकि वे सभी पसलियों, कूल्हे से जांघ तक हैं।
एजुकेशन के नाम पर बलात्कार
नेटफिलिक्स का वह मशहूर शो था जो सेक्स एजुकेशन पर था, मगर किसे पता था कि उसका एक अभिनेता शिक्षक शो के माध्यम से बलात्कार करेगा। जी हां, बलात्कार की शिकार हुई एक महिला ने कहा कि वह पांच साल बाद भी अपने शरीर को साफ करती है और उस अभिनेता ने उसके अभिनय करियर के सपने को भी बर्बाद कर दिया। ओलिविया वुडारोविच, जिसने साहस दिखाया और अपनी गुमनामी को त्यागते हुए उस बलात्कारी अभिनेता को कटघरे में पहुंचा दिया। ओलिविया ने दिसंबर २०२० में अलेक्जेंडर वेस्टवुड से अभिनय की शिक्षा लेना शुरू किया। शुरुआत में वेस्टवुड, जो नेटफ्लिक्स की `सेक्स एजुकेशन’ में एक अभिनेता थे, शांत दिखाई दिए और ओलिविया सुरक्षित महसूस कर रही थी, लेकिन बाद में सबकुछ बदल गया। धमकी, भय और गुमराह करते हुए उसने उसके साथ बलात्कार किया। दरअसल, वह एक अनुबंध से बंधी हुई थी, जिसके तहत उसे ३६५ अध्याय पूरे करने थे या ३६,००० पाउंड तक का भुगतान करना था, जिससे उसे कोर्स में भाग लेना जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। ओलिविया ने कहा कि वेस्टवुड ने उसके साथ कुल चार बार बलात्कार किया। उसने अपनी मां और पुलिस को बताया लेकिन सबूतों की कमी के कारण मामला शुरू में बंद कर दिया गया था। फिर अन्य पीड़ितों के सामने आने के बाद वेस्टवुड मामले की जांच फिर से शुरू की गई। वेस्टवुड पर ७७ गंभीर यौन उत्पीड़न आरोपों थे, मगर उसे केवल २६ आरोप में सजा दी गई।
-सीमा श्रीवास्तव
