मुख्यपृष्ठग्लैमरआईला... डायरेक्ट `२० करोड़!

आईला… डायरेक्ट `२० करोड़!

लगता है `स्त्री २’ की सुपरहिट सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के भाव भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म ईठा के लिए करीब १५ करोड़ रुपए फीस लेने वाली श्रद्धा ने अपनी अगली फिल्म के लिए सीधे २० करोड़ रुपए की डिमांड कर दी है। चर्चा है कि यह फिल्म भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की जिंदगी से प्रेरित होगी, जिसमें श्रद्धा अहम भूमिका निभा सकती हैं। बॉलीवुड के गलियारों में अब कानाफूसी शुरू हो गई है कि क्या श्रद्धा अब फीस के मामले में दीपिका पादुकोण के क्लब में एंट्री मारने की तैयारी कर रही हैं? इतना ही नहीं, पहले भी ऐसी चर्चाएं थीं कि बढ़ी हुई फीस की वजह से एक बड़े डांस नंबर का मौका उनके हाथ से निकल गया था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक बात तय है, इन दिनों इंडस्ट्री में श्रद्धा की एक्टिंग से ज्यादा उनके बढ़े हुए `भाव’ चर्चा का विषय बने हुए हैं।

अन्य समाचार