मुख्यपृष्ठसमाचारबीजेपी नेता के रोड शो का रोड़ा दर्जनों छात्रों की छूट गई...

बीजेपी नेता के रोड शो का रोड़ा दर्जनों छात्रों की छूट गई परीक्षा!

बदायूं में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के रोड शो के दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिससे टीईटी परीक्षा देने जा रहे कई अभ्यर्थी समय पर केंद्र नहीं पहुंच सके और उनकी परीक्षा छूट गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि वे समय से घर से निकले थे, लेकिन रोड शो के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी एक साल की मेहनत पर पानी फिर गया और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ परीक्षार्थी भी घंटों फंसे रहे।
छात्रों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए राहत की मांग की है। वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बहस तेज हो गई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अन्य समाचार