मुख्यपृष्ठनए समाचारदादा सत्ता छोड़ने के लिए हो जाएंगे मजबूर!..विजय वडेट्टीवार ने की भविष्यवाणी

दादा सत्ता छोड़ने के लिए हो जाएंगे मजबूर!..विजय वडेट्टीवार ने की भविष्यवाणी

सामना संवाददाता / मुंबई

पुणे जमीन घोटाले के लिए पार्थ पवार जिम्मेदार हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले अजीत पवार की पार्टी के घोटाले का पर्दाफाश करके भाजपा ने दादा गुट को असमंजस में डाल दिया है। पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, सातारा, सांगली और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में आगामी चुनावों में दादा गुट की भूमिका भाजपा की पूरक के रूप में दिखाई दे। इस हिसाब से अजीत पवार गुट को कमजोर करने का षड्यंत्र दिखाई दे रहा है। आनेवाले दिनों में पहला आघात अजीत पवार गुट पर किया जाएगा और ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा कि अजीत पवार को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, ऐसी भविष्यवाणी कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने की।
उन्होंने आगे कहा कि चुनावों में ऑनलाइन आवेदन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जटिल है। इन आवेदनों को ऑनलाइन स्वीकार करने में कठिनाइयां आ रही हैं इसलिए कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य चुनाव आयोग से इन आवेदनों को प्रत्यक्ष स्वीकार करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस ने इस बारे में राज्य चुनाव आयुक्त वाघमारे से चर्चा की है। स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों का आवेदन पत्र २० पृष्ठों का होता है और इसमें पिछले चुनाव में उन्हें कितने वोट मिले और उन्होंने कितना खर्च किया, इसकी जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी चुनाव आयोग के पास उपलब्ध होने के बावजूद मांगी गई है, जो अनुचित है।

अन्य समाचार