मुख्यपृष्ठग्लैमर‘जलेबी वाली गुडबाय’

‘जलेबी वाली गुडबाय’

शुभांगी अत्रे ने १० साल बाद ‘भाबी जी घर पर हैं’ को अलविदा कह दिया और इंस्टाग्राम पर शूट के आखिरी दिन का एक वीडियो साझा किया। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में वे सेट के लोगों से मिलती, उन्हें जलेबी खिलाती और भावुक होती दिखीं। अंत में वे अंगूरी भाभी के लुक में टीम के साथ विक्ट्री साइन बनाते नजर आईं। शुभांगी ने पोस्ट में लिखा कि यह उनकी ‘जलेबी वाली गुडबाय’ है। शो में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ओरिजनल अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे की वापसी। शिल्पा के २०१६ में शो छोड़ने के बाद शुभांगी ने यह किरदार संभाला था। शुभांगी ने कहा कि वे इस सफर को सम्मान के साथ खत्म कर रही हैं और रिप्लेसमेंट को एक नए अवसर की तरह देखती हैं। उन्होंने शिल्पा और टीम को शो के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार