कृति सेनन और धनुष की हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि जब कृति और धनुष किसी जगह से बाहर निकल रहे थे, तो चारों तरफ भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ बढ़ने पर कृति थोड़ा असहज होती दिखीं, जिसके बाद धनुष तुरंत उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आए। उन्होंने कृति को अपने करीब रखते हुए भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी मॉल के बाहर का है। इस घटना के बाद फैंस धनुष की जेंटलमैन वाली हरकत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
