मुख्यपृष्ठखेलजल्द करेंगी मैदान पर वापसी

जल्द करेंगी मैदान पर वापसी

भारतीय महिला टीम की ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों व्यक्तिगत परेशानियों से गुजर रही हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन इसी खुशी के बीच मंधाना की शादी मंगेतर पलाश मुच्छल से अचानक टल गई। शादी टलने का कारण उनके पिता की तबीयत बिगड़ना बताया गया है। फिलहाल मंधाना के क्रिकेट से जुड़े पैंâस उनके इंतजार में हैं। टीम इंडिया दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी२० सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत २६ दिसंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत वर्तमान में वनडे वर्ल्ड चैंपियन है और श्रीलंका टी२० में एशियाई चैंपियन। मंधाना इस सीरीज के साथ मैदान पर लौट सकती हैं और पैंâस को फिर से खेल का उत्साह दे सकती हैं।

अन्य समाचार