द्रुप्ति झा / मुंबई
शहर के फुटपाथ पर फेरीवालों ने कब्जा कर लिया है, जिससे पैदल चलने वालों को असुविधा हो रही है और यातायात बाधित हो रहा है। यह समस्या इसलिए उत्पन्न होती है क्योंकि फेरीवाले अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपना सामान बेचते हैं, जिससे पैदल चलने वालों के रास्ते में बाधा आती है, भीड़ बढ़ती है और कभी-कभी सड़कों पर गंदगी भी पैâलती है।
प्रभादेवी के सदानंद हासू टंडेल मार्ग, श्री साई सुंदर नगर के बाहर सड़क किनारे अवैध तरीके से कुछ चाय स्टॉल लगाकर फुटपाथ को जाम कर रखा है। तमाम फेरीवालों ने भी जबरदस्ती तरीके से लगातार कई हफ्तों से कब्जा कर रखा है, जिस वजह से लोगों को आने जाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इन अवैध फेरीवालों द्वारा फुटपाथ और रास्ता पूरी तरह घेर लिया गया है। प्रभादेवी रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते ही यात्रियों को पहले फेरीवालों का सामना करना पड़ता है। लोगों की शिकायत है कि फेरीवाले न सिर्फ फुटपाथ पर कब्जा ही नहीं किए बल्कि सड़कों पर भाजी बेचने के बाद बचे हुए सड़े गले भाजी भी फेंक देते हैं, जिस वजह से सड़कों पर गंदगी भी पैâल जाती है।
उच्च न्यायालय के निर्देशों की धज्जियां
नियम कहता है कि रेलवे स्टेशन के १५० मीटर के दायरे में फेरीवाले धंधा नहीं लगा सकते हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, फुटओवर ब्रिज और रेलवे ओवरब्रिज पर भी फेरी लगाने की अनुमति नहीं है। उसके बावजूद दादर रेलवे स्टेशन, अंधेरी स्टेशन बाकी तमाम रेलवे स्टेशनों के बाहर इस तरीके से अवैध फेरीवालों का कब्जा है और समय पर मनपा की गाड़ी खड़ी होने के बावजूद सामानों की बिक्री चालू रहती है।
