मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई में खुलेआम हो रही है किडनैपिंग ... बीयर बार से शेयर...

मुंबई में खुलेआम हो रही है किडनैपिंग … बीयर बार से शेयर ट्रेडर का अपहरण

पुलिस ने विले पार्ले से ५ आरोपियों को दबोचा
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में अपराधी दिनों दिन बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अपहरण की एक घटना ने सभी को चौंका दिया है। खार पुलिस ने मीरा रोड के एक ४२ साल के शेयर ट्रेडर को खार के एक बार से किडनैप करने और उसकी पत्नी से फिरौती मांगने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि किडनैपर्स ने वैâश डिलीवर करने की जगह कई बार बदली और आखिर में पुलिस ने शिकायत करने वाले की पत्नी के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं को ढूंढ निकाला और शेयर ट्रेडर को उनके चंगुल से छुड़ा लिया।
पुलिस के मुताबिक, कौसर ठाकर गुरुवार को बांद्रा वेस्ट के एक बीयर बार में बैठा था, तभी दो लोग वहां आ धमके। दोनों ने ठाकर के साथ पहले मारपीट की, उसे कार में बैठाया और विले पार्ले में टाटा कंपाउंड ले गए। फिर उन्होंने उस्ाकी पत्नी को फोन किया और १० लाख रुपए की फिरौती मांगी। खार पुलिस के मुताबिक ठाकर की पत्नी पति को छुड़वाने के लिए ८ लाख रुपए देने को राजी हो गई तो आरोपियों ने उसे इर्ला के अल्फा मॉल आने को कहा। जब पत्नी पैसे लेकर वहां पंहुची तो आरोपियों ने अपनी लोकेशन बदली और अंधेरी पश्चिम मैक्डोनाल्ड्स के पास बुलाया। पत्नी जब वहां पंहुची तो वहां से भी लोकेशन चेंज कर अंधेरी, शॉपर्स स्टॉप आने को कहा। गिरफ्तारी के डर से आरोपी बार बार जगह बदल रहे थे। आखिरकार पीड़ित की पत्नी ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया और विलेपार्ले स्थित टाटा कंपाउंड से ५ आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित शेयर ट्रेडर को किडनैपर के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य समाचार