मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिElekta ने भारत में लॉन्च किया Evo, कैंसर इलाज की तकनीक में...

Elekta ने भारत में लॉन्च किया Evo, कैंसर इलाज की तकनीक में नया युग

AI-सक्षम एडैप्टिव CT-Linac Evo से हाई-डेफिनिशन इमेजिंग और सटीक रेडियोथेरेपी को मिलेगा नया आयाम, कोलकाता के AROICON 2025 में हुआ भव्य प्रदर्शन

सामना संवाददाता / मुंबई
एलेक्टा ने भारत में अपने नवीनतम लीनियर एक्सेलेरेटर (Linac) Evo की शुरुआत की घोषणा की। यूरोप सहित कई देशों में लॉन्च होने के बाद अब Evo भारत में उपलब्ध है, जो हाई-डेफिनिशन, एआई-सक्षम इमेजिंग और एडैप्टिव रेडिएशन थेरेपी की सुविधा भारतीय चिकित्सकों तक पहुंचाएगा। यह बहुउपयोगी CT-Linac चिकित्सकों को प्रत्येक मरीज के लिए सबसे उपयुक्त रेडिएशन तकनीक चुनने में मदद करेगा। कोलकाता में आयोजित AROICON 2025; देश के सबसे बड़े रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सम्मेलन में Evo को पहली बार भारत में प्रदर्शित किया गया।

Feras Al Hasan, Head of TIMEA, Elekta ने कहा कि हम अपने प्रमुख नवाचार Evo को भारत लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह सिस्टम भारत के रेडियोथेरेपी क्षेत्र में एक नया स्तर जोड़ता है और केंद्रों को अधिक व्यक्तिगत और कुशल देखभाल देने में मदद करता है। CT-Linac पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की एडैप्टिव थेरेपी का समर्थन करने की इसकी क्षमता चिकित्सकों को हर दिन शरीर में होने वाले बदलावों के आधार पर उपचार समायोजित करने का भरोसा देती है। खासतौर पर भारत में, जहां कई मरीज जटिल या उन्नत अवस्था में पहुंचते हैं। हमारा लक्ष्य दुनिया भर में अधिक मरीजों तक उच्च-गुणवत्ता का कैंसर उपचार पहुंचाना है।

Shankar Seshadri, VP & Head – India Sub-continent ने कहा कि भारत को ऐसी रेडियोथेरेपी तकनीकों की आवश्यकता है जो सटीकता के साथ व्यावहारिकता भी दें और Evo इसी जरूरत को पूरा करता है। इसकी एडैप्टिव क्षमता और सुव्यवस्थित वर्कफ़्लो उच्च-वॉल्यूम केंद्रों को अधिक मरीजों का उपचार करने में सक्षम बनाता है, बिना गुणवत्ता से समझौता किए। Evo का भारत में आगमन हमारे लिए एक अहम मील का पत्थर है और यह यहां हमारे बाज़ार विस्तार को तेज़ करने में मदद करेगा।

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी यानी ART वह उपचार तकनीक है जिसमें मरीज के शरीर या ट्यूमर में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए थेरेपी प्लान को समय-समय पर बदला जाता है। इसके लिए बेहद स्पष्ट इमेजिंग की जरूरत होती है ताकि चिकित्सक ट्यूमर और आसपास के संवेदनशील अंगों को सटीकता से देख और चिन्हित कर सकें। Evo इस आवश्यकता को दो मुख्य तकनीकों से पूरा करता है।

Iris उच्च-परिभाषा एआई-सक्षम इमेजिंग, जो लक्षित क्षेत्रों को और स्पष्ट दिखाती है। Elekta ONE Online सॉफ़्टवेयर, जो तेज डोज कैलकुलेशन, वितरित ट्रीटमेंट प्लानिंग और ऑटोमैटेड एआई-आधारित कंटूरिंग को संभव बनाता है।

अन्य समाचार