मुख्यपृष्ठग्लैमरफॉर्मूला-1 फिनाले में करीना कपूर खान का ग्लैमर, दोहा में छाया बॉलीवुड...

फॉर्मूला-1 फिनाले में करीना कपूर खान का ग्लैमर, दोहा में छाया बॉलीवुड स्टारडम

हिमांशु राज़

दोहा में हुए एफ1 2025 फिनाले में इस बार बॉलीवुड की चमक भी देखने को मिली। करीना कपूर खान ने अपने शाही अंदाज़ और बेहतरीन स्टाइल से इस हाई-ऑक्टेन इवेंट में सबका ध्यान खींच लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिनिधित्व का गर्व बढ़ाते हुए करीना ने अपनी मौजूदगी से न केवल दर्शकों को मोहित किया, बल्कि ग्लोबल आइकन्स से मिलकर भी चर्चा बटोरी।इस खास मौके पर करीना को फुटबॉल लीजेंड डेविड बेकहम, मशहूर टीवी होस्ट स्टीव हार्वी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शेफ गॉर्डन रामसे से बातचीत करते देखा गया। इन सितारों के बीच करीना का आत्मविश्वास और शालीनता यह साबित करती है कि बॉलीवुड की यह दिवा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर में अपनी पहचान रखती है।सोशल मीडिया पर साझा की गईं उनकी कुछ झलकियों में करीना का आधुनिक परंपरा से जुड़ा हुआ फैशन सेंस साफ झलकता है। फ्लोइंग गाउन और मिनिमल ज्वेलरी में उनका लुक अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियाँ बना रहा है। करीना का यह ग्लोबल अपीयरेंस दिखाता है कि भारतीय कलाकार अब सीमाओं से परे जाकर सांस्कृतिक संवाद और प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।इवेंट से जुड़ीं उनके हाई-रेज्यूलेशन तस्वीरें वास्तव में इस भव्य अवसर की चमक और आकर्षण को और बढ़ाती हैं।

अन्य समाचार