मुख्यपृष्ठनए समाचार‘हनी ट्रैप’ गैंग की दो महिलाएं व्यापारी से 7 लाख की लूटपाट...

‘हनी ट्रैप’ गैंग की दो महिलाएं व्यापारी से 7 लाख की लूटपाट करने वाली गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह

वसई। पालघर जिले में डेटिंग ऐप के जरिए हनी ट्रैप में फँसाकर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह विरार के एक व्यापारी को दो महिलाओं ने जाल में फँसाकर करीब 7 लाख 30 हजार रुपये लूट लिया। यह मामला सामने आते ही तुळींज पुलिस सहित मांडवी पुलिस हरकत में आ गई और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिलाओं ने इसी तरह कई लोगों को शिकार बनाया है।

विरार के रहने वाले 36 वर्षीय व्यापारी ने ‘Happn’ डेटिंग ऐप पर दोस्ती के लिए प्रोफाइल बनाया था। वहीं उसकी पहचान ‘रुथ’ नाम की युवती से हुई। युवती ने लगातार चैटिंग के जरिए उसे अपनी तरह आकर्षित किया और नालासोपारा-पूर्व के होटल ब्लू वेव में मिलने को बुलाया।पीड़ित जब होटल पहुँचा,तो वहां रुथ के साथ विमला नाम की दूसरी महिला भी मौजूद थी। दोनों ने व्यापारी को एक कमरे में ले जाकर शराब पीने का प्रस्ताव रखा। उसे भनक तक न लगी कि यही उसकी सबसे बड़ी गलती बनने वाली है। शराब में पहले से ही नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पीड़ित के बेहोश होते ही दोनों महिलाओं ने उसके तीन सोने के कड़े, दो मोबाइल फोन और एक महंगी घड़ी—कुल ₹7,30,000 का सामान लूट कर फरार हो गई।

बेहोशी से उठने के बाद व्यापारी ने तुलींज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू की। मांडवी पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जाल बिछाया और दोनों महिलाओं को पकड़ा। पकड़ने के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कोई पहली घटना नहीं थी। आरोपी महिलाओं ने डेटिंग ऐप के बहाने कई युवकों और व्यापारियों को हनी ट्रैप में फँसाकर लाखों की ठगी की है। पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और ऑनलाइन मित्रता,डेटिंग ऐप्स तथा अजनबियों से मुलाकात में बेहद सावधानी बरतने की अपील की है।

अन्य समाचार