सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ पर बढ़ते दबाव को कम करने में अब शासन प्रशासन जुट गया है। वे बीएलओ, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है उन्हें सुल्तानपुर के जिला।प्रशासन ने सोमवार को सम्मान से नवाजा।
सम्मानित होने वाले बीएलओ के नाम निम्न हैं… सुल्तानपुर शहर विधान सभा अन्तर्गत बूथ संख्या-१०१ के बीएलओ अज़हर अहमद(शिक्षा मित्र), बूथ संख्या -१ ९१ की बीएलओ देवकी देवी (आशा बहू), बूथ संख्या-३३२ की बीएलओ प्रीति यादव(अनुदेशक), बूथ संख्या – ३५२ की बीएलओ गायत्री (आंगनवाड़ी कार्यकत्री), बूथ संख्या ३९६ के बीएलओ कन्हैया लाल(शिक्षा मित्र), बूथ संख्या-३६५ की बीएलओ शाहीन सुल्ताना(आंगनवाड़ी कार्यकत्री) द्वारा गणना प्रपत्र फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने पर सभी को एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी एवं एईआरओ ममता नायक द्वारा सम्मानित किया गया।
