मुख्यपृष्ठनए समाचारदौंड में दादा ने दिया धौंस ...पुलिसवालों को ही दी दो-टूक धमकी!

दौंड में दादा ने दिया धौंस …पुलिसवालों को ही दी दो-टूक धमकी!

बोले, चुनाव आएगा, जाएगा, याद रखें, हम तीन पार्टियों की सरकार
सामना संवाददाता / मुंबई
दौंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुलिस प्रशासन को सीधे निशाने पर लेते हुए कड़ा और धमकी भरा बयान दिया है। तीन पार्टियों की सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट इशारा किया कि चुनाव के बाद भी सत्ता का समीकरण वही रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दौंड में कुछ ताकतें विभिन्न समाजों में जानबूझकर डर पैâला रही हैं और मतदान से ठीक पहले इस तरह की दादागीरी बिल्कुल नहीं चलेगी। पवार ने पुलिस को कठोर और निष्पक्ष रहने का निर्देश देते हुए कहा कि कानून सभी पर एक समान लागू होना चाहिए, चाहे वह सत्ताधारी दल का हो या विरोधी। किसी की भी दबदबा चलाने की कोशिश को रोका जाए। उनकी यह सीधी चेतावनी राजनीतिक मंच से एक सत्ताधारी नेता द्वारा कानून-व्यवस्था के प्रबंधकों को दी गई एक असामान्य और विवादास्पद टिप्पणी मानी जा रही है, जो चुनावी तनाव और प्रशासन पर दबाव को भी उजागर करती है। दौंड में एक प्रचार सभा में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुलिस को गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दौंड में बड़े पैमाने पर दहशत पैâलाने का प्रयास शुरू है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। इसलिए कानून किसी को भी हाथ में नहीं लेना है। दबदबा बनाने वाला किसी भी पार्टी का हो, नियमानुसार काम करो। मतदान के वक्त किसी की भी दादागीरी चलने मत दो। किसी भी समाज को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उस संदर्भ में हम सब आपके साथ हैं। दादा ने कहा कि अनुभवी और उच्चशिक्षित उम्मीदवारों को चुनकर लाएं। सरकारी निधि के पैसे-पैसे का सदुपयोग करने के लिए अपने विचारों वाले लोग चुनकर लाएं। समाज के सभी घटकों का विकास करते हुए शैक्षणिक सुविधाएं, रोजगार, शिक्षा, खेल सुविधाएं, स्वच्छता, पीने का पानी, सुसज्ज बस स्टैंड, रेलवे की समस्याएं आदि के लिए अपने विचारों वाले लोग चुनकर लाएं।

अन्य समाचार