मुख्यपृष्ठग्लैमरपॉलिटिक्स के लिए नहीं बनी!

पॉलिटिक्स के लिए नहीं बनी!

अपनी खूबसूरती और जोरदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशेष जगह बनानेवाली ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित को लेकर बीते कई दिनों से फिल्मी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म था कि माधुरी जल्द ही राजनीति में कदम रखते हुए अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। लोग माधुरी के राजनीति में आने का अभी इंतजार कर ही रहे थे कि इसी बीच माधुरी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं पॉलिटिक्स के लिए बनी हूं। माधुरी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने सच में कभी पॉलिटिक्स में आने का सपना नहीं देखा। मैं खुद को वहां नहीं देखती। एक आर्टिस्ट होने और उस तरह से असर डालने के लिए मैं बनी हूं। उन्होंने आगे कहा कि एक आर्टिस्ट के तौर पर वह जो असर डाल सकती हैं, वह उन्हें पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म से ज्यादा मीनिंगफ़ुल और नेचुरल लगता है।

अन्य समाचार