सामना संवाददाता / मुंबई
चेंबूर स्थित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज सिंधी सोसाइटी में इस वर्ष 53 वा वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। बाल वैज्ञानिकों को प्रेरणा देने वाला यह आयोजन 2 से 4 दिसंबर तक होगा। इस प्रदर्शनी में 40 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विविध प्रोजेक्टों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में शिक्षक निरीक्षक उत्तर विभाग के डॉ. मुश्ताक शेख, शिक्षण उप निरीक्षक भक्ति गोरे मैडम, अधिकारी जय श्री दायगुडे, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तुकाराम काते, बी ए आर सी के वैज्ञानिक तपन घाटी, के साथ विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी लद्दाराम नागवानी, मुख्याध्यापिका प्रनीति मित्रा ट्रस्टी रीटा वजीरियानी उपस्थित थी।
