मुख्यपृष्ठखेलपूरा किया लड़की का सपना

पूरा किया लड़की का सपना

रांची में विराट कोहली ने जैसे ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। हजारों पैंâस के बीच उनकी एक बड़ी प्रशंसक रिया वर्मा भी मौजूद थीं, जिनका सपना था कि वे विराट को लाइव शतक लगाते देखें। कोहली के शतक के साथ ही रिया भावुक होकर झूमने लगीं और उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। रिया ने इस खास पल पर एक वीडियो भी बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है। रिया मुंबई में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वे विराट कोहली पर अक्सर रील्स बनाती रहती हैं। विराट के शतक पर बनाए गए इस वीडियो को ही लगभग पांच लाख लाइक्स मिल चुके हैं, और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार