मुख्यपृष्ठखेलशर्मा को है भूलने की आदत!

शर्मा को है भूलने की आदत!

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी जितनी शानदार है, उतनी ही मशहूर उनकी चीजें भूलने की आदत भी है। इसी आदत के कारण रांची में उनका एक और वीडियो वायरल हो गया। हुआ यह कि होटल से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रोहित वेटिंग एरिया में बैठे थे, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि उन्होंने अपना एयरपॉड केस टीम बस में ही छोड़ दिया है। बाद में सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य केस लेकर उनके पास पहुंचा। रोहित ने उसे धन्यवाद कहा। विराट कोहली और शिखर धवन भी पहले बता चुके हैं कि रोहित अक्सर पासपोर्ट, सूटकेस और दूसरी जरूरी चीजें भूल जाते हैं। इस बार एयरपॉड केस भूला, लेकिन मैदान पर उनका ध्यान हमेशा बेहतरीन रहता है। रांची मैच में उन्होंने ५१ गेंदों पर ५७ रन बनाए और विराट के साथ शतकीय साझेदारी की। भारत ने ३४९ रन खड़े किए और मैच १७ रन से जीत लिया।

अन्य समाचार