मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस की सतर्कता से दिल्ली जैसी साजिश हुई नाकाम ...राजस्थान में भारी...

पुलिस की सतर्कता से दिल्ली जैसी साजिश हुई नाकाम …राजस्थान में भारी विस्फोटक जब्त!

– श्रीनाथ मंदिर के पास टेंपो में लदा था
– १० किमी क्षेत्र तक मचा सकता था तबाही
राजस्थान के राजसमंद में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पिकअप में इतना विस्फोटक भरा था जो ब्लास्ट होने पर १० किलोमीटर के इलाके को चपेट में ले सकता था।
दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इसको अवैध तरीके से पिकअप में ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सुबह पिकअप वाहन में लोड किया गया था। पिकअप वाहन आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान छापा मारकर इससे विस्फोटक जब्त किया गया। पिकअप में भरे विस्फोटक की मात्रा को देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके बाद पूरी विस्फोटक सामाग्री को वाहन से नीचे उतारा गया। विस्फोटकों को कार्टन में रखा गया था। पुलिस के अनुसार, इसकी मात्रा इतनी अधिक है कि इससे धमाका किया जाता तो करीब १० किमी के क्षेत्र में असर दिखाई देता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिकअप में मौजूद विस्फोटक की जांच और गिनती की जा रही है। इसके बाद इसका वजन मापा जाएगा। ये भी पता किया जा रहा है कि विस्फोटक वाहन में लोड कहां से हुआ था और इसकी डिलिवरी कहां होनी थी। बरामद की गई सामाग्री का आकलन किया जा रहा है कि इसका उपयोग कहां-कहां किया जाता है। इसकी क्षमता की भी जांच की जा रही है।
पूरे मामले में पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

अन्य समाचार