मुख्यपृष्ठस्तंभअंडरवर्ल्ड सीक्रेट : मीरा रोड का बदलता अंडरवर्ल्ड नक्शा ... दाऊद–शकील का...

अंडरवर्ल्ड सीक्रेट : मीरा रोड का बदलता अंडरवर्ल्ड नक्शा … दाऊद–शकील का पुराना गढ़ अब बिश्नोई गैंग के कब्जे में!

छह शूटरों की गिरफ्तारी ने खोला काला राज

जय सिंह

दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का सुरक्षित अड्डा माना जानेवाला मीरा रोड अब नए गैंगस्टरों के कब्जे में जा चुका है। थाने–मुंबई बेल्ट में पैâले इस इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की घुसपैठ तेजी से बढ़ चुकी है और इसका बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने छह हथियारबंद शूटरों को धर दबोचा।
गिरफ्तारी से खुला गैंग का नेटवर्क
हाल ही में (५ अगस्त २०२५ की कार्रवाई के आधार पर) स्थानीय पुलिस ने एक लो-इंटेंसिटी सर्विलांस ऑपरेशन के दौरान छह युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में दो पिस्तौल, कई जिंदा कारतूस और अन्य हथियार मिले, जो साफ संकेत देते हैं कि गिरोह किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई–गोल्डी ब्रार सिंडिकेट से जुड़े हैं और पिछले कुछ महीनों में मीरा रोड पर अपना नेटवर्क खड़ा कर रहे थे। पहली बड़ी चोट है। आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी।’
मीरा रोड का अंडरवर्ल्ड नक्शा बदल चुका है। जहां कभी दाऊद और छोटा शकील का दबदबा था, अब वहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग की परछाई तेजी से पैâल रही है। छह गैंगस्टरों की गिरफ्तारी इस बड़े नेटवर्क के शुरुआती सिरों में से एक है।

अन्य समाचार