मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिवीपी के अनुयायियों ने मनाया लोकमंगल दिवस

वीपी के अनुयायियों ने मनाया लोकमंगल दिवस

* सन नवासी में कांग्रेस की सत्ता उखाड़ प्रधानमंत्री चुने जाने वाले जननायक वीपी सिंह ने २दिसंबर को ली थी शपथ

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

नब्बे के दशक में देश की राजनीति में उबाल पैदाकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजीव गांधी जैसे शक्तिशाली पीएम की कुर्सी छीन लेने वाले राजनेता विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री पदग्रहण समारोह की वर्षगांठ सुल्तानपुर में उनके अनुयायियों ने गर्मजोशी से मनाई। स्व.वीपी सिंह के अनुयायियों ने उनके पीएम पद के शपथ समारोह को लोकमंगल दिवस के रूप में याद किया। वीपी सिंह स्मारक जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले सीताकुंड धाम पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल भैया ने कहा कि २ दिसंबर को बनी रामो सरकार ऐतिहासिक थी। क्योंकि एक दूसरे की धुर विरोधी भाजपा और वामपंथी पार्टियां समर्थन में थी। इस गठबंधन सरकार के वे प्रथम सूत्रधार थे वीपी। उनका यह कहना कि अब समझौता की सरकार का ही युग है। ये सरकार मील का पत्थर बन गई। बिना समझौते की और बिना जाति को साधे तब से लेकर आज तक कोई सरकार बन नही पाई। मोर्चा के नेता राजेश पाठक ने कहा वीपी सिंह को गाली देने वाले राजनीतिक नासमझ है। अपने संबोधन में ऋषिकेश पांडे ने कहा कि वीपी ने असंभव को संभव कर दिखाया। इतिहास उनको कभी भुला नहीं पाएगा । कार्यक्रम में दीपक यादव, देवेंद्र तिवारी, संजय पाल , आदित्य चौरसिया आदि शामिल रहे।

अन्य समाचार