मुख्यपृष्ठअपराध50 लाख मेफेड्रॉन ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियन गिरफ्तार

50 लाख मेफेड्रॉन ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियन गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह

विरार। वसई विरार शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार करके उसके पास से 51 लाख रुपये की मेफेड्रॉन (MD) ड्रग्स बरामद किया। 2 दिसंबर 2025 की शाम 7 बजे, शमा बेकरी के सामने, हाईटेंशन रोड, प्रगति नगर (नालासोपारा पूर्व) में क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर उबा उर्फ नोसो उबा चिन्सो विस्डम (30 वर्ष) नामक नाइजीरियन नागरिक को पकड़ा हैं। वह नालासोपारा के बसेरा अपार्टमेंट,प्रगति नगर में रहता था जबकि उसका मूल पता नाइजीरिया के IMO स्टेट का है।आरोपी के पास से 255 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) तथा मोबाइल फोन सहित कुल ₹51,10,000 मूल्य का माल जप्त किया है । तुळिंज पुलिस थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क), 22(क) और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस सफल कार्रवाई को पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (गुन्हे) संदीप डोईफोडे व सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई के वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ ने मिलकर यह कार्रवाई किया है।

अन्य समाचार