मुख्यपृष्ठनए समाचारपरभणी मनपा में शिवसेना का परचम लहराया!..भाजपा को दी पटखनी, २५ सीटों...

परभणी मनपा में शिवसेना का परचम लहराया!..भाजपा को दी पटखनी, २५ सीटों पर मिली विजय

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना प्रत्याशियों ने भाजपा युति को जोरदार झटका देते हुए पहली बार परभणी मनपा पर परचम लहरा दिया। इससे पहले केवल वर्ष २००७ में शिवसेना का महापौर बना था। उसके बाद शिवसेना नगर परिषद और मनपा में सत्ता हासिल नहीं कर पाई थी। अब फिर एक बार शिवसेना को भाजपा के खिलाफ जीत मिली है।
परभणी मनपा में शिवसेना ने सबसे ज्यादा २५ सीटें जीती हैं। उसके बाद कांग्रेस १२, भाजपा १२, दादा गुट ११, जन स्वराज पार्टी ३, यशवंत सेना १ और १ सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। परभणी में शिवसेना के सांसद संजय जाधव और विधायक डॉ. राहुल पाटील इस चुनाव में पहली बार एक साथ आए। इससे यहां का चुनाव बहुत रंगीन हो गया। वर्ष २०११ में परभणी नगर परिषद को मनपा का दर्जा दे दिया गया। उस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी। उसके बाद इस मनपा में कांग्रेस सत्ता में आई। इससे पहले नगर परिषद रहते हुए वर्ष २००७ में हुए सीधे महापौर चुनाव में शिवसेना के गजानन दहले महापौर बने थे। उसके बाद अब १९ साल बाद परभणी मनपा पर शिवसेना का भगवा लहराया है। शिवसेना ने ६५ में से ४८ सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए। कांग्रेस को २८ सीटें देकर कुछ जगहों पर दोस्ताना लड़ाई लड़ी गई। वहां शिवसेना ने सबसे ज्यादा २५ सीटों पर विजय पाकर परचम अपना लहरा दिया।

अन्य समाचार