– १,७२२ वोटों से भाजपा की केलुसकर विजयी
– ‘५० खोके एकदम ओके’ ने पलटा खेल
सामना संवाददाता / मुंबई
‘एबी फॉर्म’ की जेरॉक्स पर लड़ी गई यह चुनावी जंग, सत्ता की नस पर सीधा वार साबित हुई। १,७२२ वोटों से भाजपा की शिल्पा केलुसकर की जीत ने शिंदे गुट को करारा तमाचा जड़ा, जबकि ‘५० खोके एकदम ओके’ जैसे नारों ने पूरे मुकाबले की दिशा ही पलट दी। मुंबई मनपा का वार्ड नंबर १७३ महायुति के अंदर सीट बंटवारे के कारण पहले से ही संवेदनशील बना हुआ था। महायुति के तहत यह सीट शिंदे गुट को दी गई थी इसलिए भाजपा की ओर से यहां आधिकारिक उम्मीदवार नहीं होना था। शिंदे गुट ने इस सीट से पूर्व नगरसेवक रामदास कांबले की पत्नी पूजा कांबले को उम्मीदवार बनाया था। इसके बावजूद भाजपा की शिल्पा केलुसकर ने भले ही निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने का पैâसला किया, जिससे मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया। चुनाव से पहले सामने आया एबी फॉर्म विवाद इस लड़ाई को अलग ही मोड़ देने वाला साबित हुआ। शुरुआत में भाजपा की ओर से शिल्पा केलुसकर को आधिकारिक एबी फॉर्म दिया गया था, लेकिन बाद में यह सीट शिंदे गुट को दिए जाने के बाद भाजपा ने उनसे वह एबी फॉर्म वापस ले लिया। इसके बावजूद शिल्पा केलुसकर ने उसी एबी फॉर्म की रंगीन जेरॉक्स की प्रति लगाकर नामांकन दाखिल कर दिया। यह मामला सामने आते ही राजनीतिक हलकों में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई थी।
