मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसंकटमोचन हनुमान मंदिर में 147वां भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ...

संकटमोचन हनुमान मंदिर में 147वां भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

काशी मीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित लक्ष्मी आर्केड प्लाजा प्रांगण में स्थापित संकटमोचन हनुमान मंदिर में आयोजित 147वां भंडारा शनिवार को श्रद्धा, सेवा और भक्ति भाव के वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर के ट्रस्टी डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि संकटमोचन हनुमान मंदिर एक जागृत स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां प्रतिदिन भक्तों का आवागमन बना रहता है। मंदिर परिसर में संचालित गोसेवा कार्य भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गोशाला में नियमित रूप से गोभक्त पहुंचकर गोमाता की सेवा करते हैं और इसे अपना सौभाग्य मानते हैं।

शनिवार, 17 जनवरी को आयोजित इस भंडारे में श्रीमती प्रियंका सौरभ अग्रवाल परिवार ने विशेष सहयोग और अहम भूमिका निभाई। भंडारे की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्वयंसेवकों और मंदिर प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी डॉ. राधेश्याम गुप्ता के साथ समाजसेवी मधु कुमार राठी, समाजसेवी महेश मनवानी, समाजसेवी रमेश साहू, पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, गोसेवक अमन तिवारी, गोरक्षक हर्ष पुजारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और सद्भाव का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रबंधन की ओर से सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की गई। भंडारे के माध्यम से समाज में धार्मिक एकता, सेवा भावना और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।

अन्य समाचार