मुख्यपृष्ठसमाचारअनोखा तप : कांटों की सेज पर साधु, मंकी मैन का क्रेज

अनोखा तप : कांटों की सेज पर साधु, मंकी मैन का क्रेज

राजेश सरकार
प्रयागराज।
माघ मेले में रील बनाने वालों की जमात जुटी हुई है। खुद को चर्चित करने के लिए रील बनाने वाले माघ मेला को सोशल प्लेटफॉर्म के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। मेले की तरफ युवाओं का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। साधु संतों के साधना, तप, पूजा, पाठ के तरीके सभी सनातन प्रेमियों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बने हुए हैं। मेले में एक साधु कांटों की सेज पर तप कर रहे हैं। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते देखे गए।
रविवार को माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या है। प्रशासन का अनुमान है की इस मुख्य स्नान पर्व पर 3:30 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने आएंगे। माघ मेले में बच्चों के बीच लोकप्रिय हुए मंकी मैन ने शनिवार को मोटरसाइकिल में बैठकर श्रद्धालुओं को लुभाया। इस दौरान बंधवा वाले हनुमान मंदिर पहुंचकर बाघंबरी गद्दी के महंत बालवीर गिरी से भेंट की। मंकी मैन का क्रेज युवाओं में ज्यादा देखने को मिल रहा है। मेले में इस बार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों से श्रद्धालु वेणी दान करने वेणी माधव मंदिर में दर्शन को पहुंच रहे हैं। महंगी कारों के शौकीन सतुआ बाबा माघ मेले में अपनी सवारी को लेकर चर्चा में है। शनिवार सुबह अपनी नई कार से मेले में निकले सतुआ बाबा का कहना है कि किसी को गाड़ियों से ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए। अगर जलन हो तो वह घी डालने के लिए बैठे हैं। क्योंकि वे उस घाट मणिकर्णिका के वासी है जहां जलने वाले ही आते हैं।

अन्य समाचार