राजेश सरकार
प्रयागराज। शनिवार को माघ मेले में स्थित गंगा अस्पताल में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। मेले के दौरान यह पहला प्रसव कराया गया। बेटी के जन्म लेते ही परिजन ने उसका नामकरण गंगा कर दिया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद की नेहरा गांव में रहने वाली रागिनी मेले में आई थी। शनिवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई तो गंगा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने सामान्य प्रसव कराया और बेटी पैदा हुई। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। सरकार की तरफ से महिला को खान-पान के लिए 14 सो रुपये भी दिया जाएगा। बेटी पैदा होने पर अस्पताल में खुशियां मनाई गई।
